logo

जामताड़ा में मजदूरों से लदा पिकअप वैन पलटा, 2 की मौत 10 घायल; ड्राइवर ने पी रखी थी शराब 

जामताड़ा में मजदूरों से लदा पिकअप वैन पलटा, 2 की मौत 10 घायल; ड्राइवर ने पी रखी थी शराब 

द फॉलोअप डेस्क 
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा मुख्य सड़क के पन्दनी गांव के जोरिया के समीप मजदूरों से लदा पिकअप वैन पलट गया। इस हादसे में 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए वही 2 की मौत हो गई। घटना शाम 5:00 की है। 13 मजदूर कुर्ता बरियारपुर एवं रंगबांध गांव से टमाटर के पौधे की खुदाई करने के लिए पन्दनी गांव आये हुए थे। वापस  घर जाने के क्रम में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घायलों ने बताया कि पन्दनी गांव में ड्राइवर ने पार्टी किया था और शराब भी पिया हुआ था। घर वापस आने के समय वह तेज रफ्तार से  गांड़ी चला रहा था। सड़क घूमेदार रहने के कारण ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया। इसमें सभी मजदूर जोरिया में जा गिरे। घटना के बाद क्षेत्र में बारिश के साथ जोरदार बिजली चमक रही थी। इसके कारण ग्रामीणों को मजदूरों को अस्पताल पहुंचने में मुस्किले हो रही थी। हालांकि अंचल अधिकारी को सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय लोगों से बोलेरो के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य नारायणपुर लाया। घटना में रंगाबांध गांव निवासी बुधन मेहरा एवं कुरता निवासी जोसेफ मुर्मू की मौत हो गई। वही रंगाबांध गांव निवासी पांडा मेहरा, जगदीश मेहरा, सूचन कुमार, दुर्योधन मेहरा, शूकर मेहरा बरियारपुर गांव निवासी राजेश टुडू, सुदामा मुर्मू, मुस्कान मुर्मू, कुरता गांव  निवासी शिवचरण हेम्ब्रम घायल है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज जामताड़ा न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Jamtara News