द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने पर्यटन को आर्थिक विकास के इंजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में पतरातू लेक रिजॉर्ट को राज्यस्तरीय पर्यटन हब बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ जिला स्थित पतरातू डैम को पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत पर्यटन और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि इसे लेकर नव नियुक्त पर्यटन सचिव मुकेश कुमार पतरातू डैम स्थित पूरे इलाके का भ्रमण किया। वहीं दौरे के बाद यहां बुनियादी ढांचे की भी बात कही। बताते चलें कि पतरातू लेक व पर्यटन विहार में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए JTDC की भूमि पर 100 से अधिक नए कमरों के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे उच्च

स्तरीय ठहराव सुविधा विकसित होगी। साथ ही रिजॉर्ट के सामने आवंटित 25 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक वॉटर पार्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।
वहीं, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि इससे पतरातू केवल प्राकृतिक स्थल नहीं, बल्कि पूर्ण मनोरंजन पर्यटन केंद्र बन जाएगा। बेहतर आवास व्यवस्था ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति दे सकती है। वहीं पर्यटन सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। छोटे होटल, नाव संचालन, गाइड सेवा, होटल, परिवहन, स्थानीय हस्तशिल्प और बाजार को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को
.jpeg)
पलायन से राहत मिलेगी। वहीं, रिजॉर्ट परिसर के पार्क के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया है। बहरहाल, प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का यह संगम राज्य के पर्यटन को भविष्य में नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। इस मौके पर JTDC के एमडी प्रेम रंजन, जीएम राजीव कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।