logo

इन 3 वजहों से परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर है विवाद, निर्णय होल्ड पर रखा गया

जोीग3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में कथित त्रुटि को लेकर विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के कार्यालय कक्ष में विवाद की स्थिति बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलने पर परिमल नाथवानी स्वयं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उठाई गई आपत्तियों का जवाब दे रहे हैं। नाथवानी की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक परिमल नाथवानी के नाम में गड़बड़ी को लेकर विवाद है। कहीं परिमल नाथवानी लिखा हुआ है तो कहीं नाथवानी परिमल। नामांकन पत्र में प्रत्याशी के अविभाजित परिवार से संबंधित जानकारी देने वाला कॉलम गायब होने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही प्रत्याशी के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों से जुड़े कॉलम में भी अधूरी जानकारी देने की शिकायत सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद संबंधित नामांकन पत्र की वैधता पर लिए जाने वाले निर्णय को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। वहीं, कांग्रेस और झामुमो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के दौरान वैध पाए गए हैं।