पलामू
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. उस दौरान उन्होंने ने ईवीएम- वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया साथ ही सुरक्षा से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव आदि की जांच की गयी. उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायज़ा लिया और विद्युत व्यवस्था, बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू मौजूद रहीं.
