logo

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद्मश्री अशोक भगत ने की मुलाकात

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद्मश्री अशोक भगत ने की मुलाकात

द फॉलोअप डेस्क
पद्मश्री अशोक भगत शनिवार को राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर उन्हें नये साल की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अशोक भगत ने राज्यपाल को अपनी संस्था विकास भारती की गतिविधियों से अवगत कराया। बता दें कि इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

Tags - Padma Shri Ashok Bhagat Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar Raj Bhawan Jharkhand News