logo

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा एसडीपीओ ने महिलाओं को आगे बढ़ने और साइबर ठगी से बचने के लिए किया प्रेरित

Capture7892.JPG

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के एसडीपीओ अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और साथ ही समाज में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वासी होने की भी सलाह दी। आगे उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करते रहना चाहिए ताकि जब वो सफल हों, तब समाज में उनकी एक अलग छवि बनेगी। साथ ही महिलाओं को साइबर ठगी से बचने की भी अपील किया। 2013 बैच की पुलिस अधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा शुरू से ही मेहनती रही हैं। डबल मास्टर्स की डिग्री लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर में एचआर की पोस्ट पर कार्य करते हुए 2013 में पुलिस अधिकारी बनी, तब से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

एसडीपीओ ने महिलाओं से घरेलू हिंसा की रोकथाम और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा या कुछ गलत हो रहा है तो पुलिस प्रशासन महिला के साथ है। महिलाएं अपनी शिकायत 112 नंबर पर डायल कर प्रशासन को सूचित कर सकती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि  पुलिस त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को खुद को कम नहीं समझना चाहिए। आज पूरे विश्व में महिलाओं का डंका बज रहा है और महिलाएं समाज के लिए अपना योगदान दे रही है।

Tags - International Womens Day Lohardaga Shraddha Kerketta SDPO Lohardaga Women Empowerment Jharkhand Women Safety Awareness Cyber Fraud Awareness Women Police Officer India Domestic Violence Prevention Women Rights India Jharkhand Police Women Motiv