logo

Ranchi : नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को, जानें एडमिट कार्ड पाने की प्रक्रिया

jnv.jpg

रांची: 

नवोदय विद्यालय में दाखिला कराने के इच्छुक विद्यार्थियों के खुशखबरी है। गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। गौरतलब है कि कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। नवोदय विद्यालय समिति ने इसका एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

 

बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को यूजर आईडी के रूप में अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। 

कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
बता दें कि गुजरात और यूपी से संबंधित रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए जेएनवीएसटी-2022 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा जल्दी प्रदान की जायेगी। नवोदय विद्यालयों में प्रवेश कक्षा 6वीं के स्तर पर होता है। कई बार सीटें रिक्त रह जाती हैं। जिसे बाद में कक्षा 9वीं में दाखिले के जरिए भरा जाता है। इसके लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।