द फॉलोअप डेस्क
कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय, आशीर्वाद भवन, हरमू में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्ग के उत्थान और जातिवाद उन्मूलन के लिए अविस्मरणीय संघर्ष किया, जो आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का मानना था कि सच्चा लोकतंत्र तभी स्थापित होगा, जब समाज जाति की बेड़ियों को तोड़कर व्यक्ति की योग्यता और मानवता को पहचानेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलते हुए ओबीसी समाज के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, राम लखन साहू, सत्येंद्र यादव, विनय चंद्रवंशी, महादेव ठाकुर, संतोष शर्मा, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र कुशवाहा सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
