द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। इस दुखद सूचना को स्वयं मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह दिन उनके जीवन का सबसे कष्टदायक दिन है और उनकी पूज्य माताजी उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं। मंत्री ने बताया कि दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा। वहीं, कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि भले ही मां का साया सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
