logo

कल बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की चुनावी सभाएं, ये है पूरा कार्यक्रम 

कल बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की चुनावी सभाएं, ये है पूरा कार्यक्रम 

रांची 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 8 नवंबर को जामताड़ा जिले के फतेहपुर के छाताडंगाल में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मरांडी कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड के ब्लॉक मैदान में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 नवंबर को झारखंड की तीन विधानसभा सीटों पर जनसभा करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री सुबह 10:15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विशेष विमान से बहरागोड़ा हेलीपैड गौशाला मैदान चाकुलिया, जिला पूर्वी सिंहभूम के लिए होंगे रवाना। 

चौहान दोपहर 11:30 बजे बहरागोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  दिनेशानंद गोस्वामी के समर्थन में गौशाला मैदान चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। चौहान दोपहर 1:00 बजे मनोहरपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी  दिनेश चन्द्र बोयपाई के समर्थन में रानी दुर्गावती मैदान बालाजोरी, सोनुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

चौहान दोपहर 3:00 बजे जगन्नाथपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मति गीता कोड़ा के समर्थन में कोडगर मैदान नवामुंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। चौहान दोपहर 4:00 बजे हेलीपैड जगन्नाथपुर से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 8 नंवबर को सरायकेला खरसावां जिले के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा सिमडेगा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री रांची जिले की बुढ़मू के ठाकुरगांव के हाट बोड़या मैदान में दोपहर 2.30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News