logo

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राजमहल में कहा- मोदी जी ना खाएंगे ना खाने देंगे

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राजमहल में कहा- मोदी जी ना खाएंगे ना खाने देंगे

द फॉलोअप डेस्कः
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजमहल में आयोजित जनसभा में लोगों को कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोल कर भारत की जनता को भ्रम में रखी हुई है। मोदी जी ने कहा है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। प्रधानमंत्री इस बार के तीसरे कार्यकाल मे 3 करोड़ से अधिक पक्के मकान बना कर देंगे। पीएम अपनी पूरी तनख्वाह अपने साथ के कर्मचारी के बीच बांट देते है। आज इंडि गठबंधन में पूर्व के नेताओं के बच्चे चुनाव लड़ रहे है लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई भी परिवार चुनाव नहीं लड़ रहा है। 25 करोड़ गरीब लोगों के घरों में उजाला हुआ है। 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की जनता को विकसित करने के लिए काम कर रहे है। आज हमारी सेना विश्व की तीसरी सबसे ताकतवर सेना है। कांग्रेस ने झारखंड में बंदरगाह बनाने का कभी नहीं सोचा। पाकिस्तान पहले देश में बम विस्फोट करते थे लेकिन अब नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के घर में घुस कर देश के दुश्मनों को मार रहे हैं। पीएम ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाया, तीन तलाक को समाप्त किया, शौचालय दिया, आयुष्मान योजना दी। 

उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार बनेगी तो जल्द ही भारत विश्व का नंबर एक देश बनेगा। उन्होंने कहा कि 1 जून को अंतिम चरण के चुनाव में राजमहल लोकसभा के सभी जनता कमल छाप पर बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। 

Tags - Madhya Pradesh CM Mohan Yadav rajmahal news rajmahal bjp sabha jharkhand news