द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को झारखंड आएंगे। वह उस दिन दोपहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरा कर रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति प्रदान की है l 25 मई की शाम 5:00 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जमशेदपुर शाम पांच बजे स्वर्ण भूमि सभागार डांगरा टोली में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस नागरिक अभिनंदन में रांची शहर के सैकड़ो संस्थाओं और रांची शहर के विभिन्न गणमान्य लोग और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 25 मई की रात्रि विश्राम के उपरांत 26 मई को लोकसभा अध्यक्ष पुनः दिल्ली के लिए रवाना होंगे।