logo

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर करणी सेना आक्रोशित, डॉ. शेखावत बोले- रिहाई नहीं तो राज्य भर में उग्र आंदोलन

raj_shekhavat.jpg

द फॉलोअप डेस्क
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने एक वीडियो संदेश जारी कर भैरव सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राज्य सरकार पर हमला किया है। उन्होंने इसे एक पूर्व नियोजित राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भैरव सिंह को एक पुराने मामले का हवाला देकर झूठे मुकदमे में फंसाया गया है, जो केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की आवाज पर हमला है।
डॉ. शेखावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि भैरव सिंह की अविलंब रिहाई नहीं की गई, तो करणी सेना सभी सनातन संगठनों को साथ लेकर झारखंड में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यह अब केवल न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए यदि सरकार ऐसे कार्यों को बढ़ावा देगी, तो करणी सेना चुप नहीं बैठेगी और पूरे देश में इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।


 

Tags - Bhairav Singh news ranchi bhairav Singh arresting Bhairav Singh Arresting news raj Singh Shekhavat News latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand Updates latest news latest updates Jharkhand News updates