logo

JSSC ने पारा मेडिकल स्टाफ के 53 पदों पर भर्ती निकाली, इस दिन से आवेदन शुरू

jssc24.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, फीमेल व मेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 8 जनवरी से 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी निर्धारित की गई है। यदि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए आयोग की ओर से 10 से 13 फरवरी तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान
पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या इंटर (साइंस) के साथ संबंधित डिप्लोमा या प्रशिक्षण तय किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 से लेवल-5 तक के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी। नर्सिंग से जुड़े सभी पदों के लिए झारखंड नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।


परीक्षा का पैटर्न
भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे
पेपर-1: सामान्य ज्ञान एवं भाषा
पेपर-2: तकनीकी/ट्रेड आधारित
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस: 40%
महिलाएं, एससी, एसटी: 32%
बीसी-1: 34%
बीसी-2: 36.5%
आदिम जनजाति: 30%


रिक्त पदों का विवरण
रेगुलर पद
महिला नर्स: 2
पुरुष नर्स: 26
फार्मासिस्ट: 2
कंपाउंडर: 10
ड्रेसर: 8
बैकलॉग पद
पुरुष नर्स: 2
एक्स-रे टेक्नीशियन: 1