द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने समर्थित उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। विधायक हेमलाल मुर्मू ने प्रेस वार्ता में बताया कि झामुमो समर्थित पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सेलिना सुलताना को मिला है। साथ ही 21 वार्ड पार्षदों के लिए भी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि आज के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर समर्थित प्रत्याशी के लिए कैंपेनिंग करेंगे और सभी प्रत्याशियों की जीत को भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी है और सरकार जिस तरह विकास के काम कर रही है, आने वाले दिनों में भी शहरी क्षेत्र में विकास के काम करेगी।
नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सेलिना सुलताना ने बताया कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो वह पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगी। बता दें कि पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और यह पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसमें कांग्रेस, बीजेपी और CPI(M) के समर्थित प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षदों की कुल संख्या 21 है। वार्ड पार्षद के लिए कुल 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशी अपना जीत का दावा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि 23 फरवरी को मतदाता किसे चुनते हैं।
.jpeg)