logo

रांची : कांग्रेस ने निकाली आभार यात्रा, 1932 और OBC आरक्षण के लिए सरकार को कहा शुक्रिया

कांग्रेस ने निकाली आभार यात्रा, 1932 और OBC आरक्षण के लिए सरकार को कहा शुक्रिया

रांची: 

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस व रांची जिला आदिवासी कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आज "महागठबंधन सरकार का आभार यात्रा" निकाली गईं। यह यात्रा ढोल, नगाड़े के साथ कांग्रेस भवन से निकाली गई जो शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची, जहां कांग्रेस के नेताओं ने खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाये जाने, ओबीसी को 27 प्रतिशत, एसटी को 28 प्रतिशत एवं एससी को 12 प्रतिशत का आरक्षण का प्रस्ताव पास होने पर खुशी जाहिर किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी शामिल थे। 

महागठबंधन सरकार ने वादा पूरा किया
राजेश ठाकुर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जो बोलती है उसे पूरा करके दिखाती है। चुनाव में जनता से किए गए वायदे के अनुरूप अपना कार्य कर रही है वहीं राज्य की विपक्ष की पार्टी बीजेपी आज तक स्थानीयता और आरक्षण के नाम पर सिर्फ राजनीति करती आयी है। पहली बार महागठबंधन की सरकार खतियान के आधार पर स्थानीयता और ओबीसी, एसटी, एससी को आरक्षण प्रस्ताव को कैबिनेट से पास करवा दी है। जो राज्य की जनता के लिए काफी हर्ष का विषय है। 

कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता-कार्यकर्ता
आभार यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजेश सिन्हा सन्नी, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा,बेलस तिरकी,  सुषमा हेमरोम, कुमार राजा, जितेंद्र दृवेदी, जाकिर अंसारी, शाहिद अंसारी, कांग्रेस कला-संस्कृति के चेयरमैन भानु प्रताप बड़ाइक, पवन रॉय, पंकज रॉय, सुनैना कच्छप, विल्सन टोप्पो , रंजन गुप्ताबरतु मुंडा, शमशाद अंसारी, सुरेंद्र उरांव, काशीनाथ पाहन, देवेंद्र ठाकुर, मुन्ना मुंडा, अर्जुन मुंडा, गौरी शंकर महतो, नागपुरी गायक पवन, पंकज,रीता चौधरी, रामानंद केशरी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।।