logo

जेबीकेएसएस की झारखंड नवनिर्माण यात्रा एक सितंबर से, जयराम और देवेंद्रनाथ महतो करेंगे यात्रा का नेतृत्व

जेबीकेएसएस की झारखंड नवनिर्माण यात्रा एक सितंबर से, जयराम और देवेंद्रनाथ महतो करेंगे यात्रा का नेतृत्व

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से रविवार को विशाल न्याय यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा का नेतृत्व समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो करेंगे। यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातु से शुरू होकर झारखंड के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो के शहीद स्थल लोटा सिल्ली तक जायेगी। यात्रा उलिहातु, अड़की, तमाड़, बुंडू और राहे होते हुए सिल्ली प्रवेश करेगी। इसकी संपूर्ण तैयारी संगठन की ओर से कर ली गयी है।

यात्रा के बाबत देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य कई सफल ऐतिहासिक आंदोलन होने के बाद भी सरकार ने हमारे नैतिक मांगों को नजरअंदाज किया है। बीते 24 वर्षों के दौरान भी यहां झारखंडी का पहचान नहीं हो सका है। खतियान धारी को उचित अवसर और सम्मान नहीं मिल रहा है। बिरसा मुंडा के वंशज को आदर पूर्वक सम्मानित करने के बाद ही यात्रा शुरू की जायेगी।

कार्यक्रम की आयोजक मंडली में महिला अध्यक्ष दमयंती मुंडा, जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, नवीन मुंशी, खुदीराम, नकुल मुकेश, अजय, रोमा निगम, संजीव, फलींद्र करमाली, विमल, सुमित खतियानी, लकी रामू, प्रकाश, अजीत, खगेन्द्र, नरेश, सुभाष सक्रिय हैं।

Tags - JBKSS Jharkhand Navnirman Yatra Jharkhand News Jharkhand Latest News