रांची
बीएनआर चाणक्य सभागार में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशिष्ट अतिथि केसी वेणुगोपाल (संगठन महासचिव) और झारखंड प्रभारी के. राजू मौजूद रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संगठन की मज़बूती सत्ता से ज़्यादा ज़रूरी है। "हम चुनाव जीतते हैं तो हमारी ज़िम्मेदारी शुरू होती है, खत्म नहीं। पद नहीं, उसूल ज़्यादा मायने रखते हैं।" उन्होंने पार्टी नेताओं से ज़मीनी वादों को निभाने और संगठन के प्रति जवाबदेही बनाए रखने का आग्रह किया।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2025 कांग्रेस के पुनरुत्थान का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक सक्रिय कमेटियां बनानी होंगी। जातिगत जनगणना पर कांग्रेस की भूमिका को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 'घर-घर' संपर्क की अपील की।
के. राजू ने 40 दिवसीय "संविधान बचाओ" अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि अगले 100 दिनों में संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी।
अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन की छह महीने की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आने वाले अभियानों की जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित:
बेला प्रसाद, प्रदीप यादव, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, राजेश कच्छप, गुरदीप सिंह सप्पल, प्रणव झा, विक्रांत भूरिया, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, दीपिका पांडे, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ अजय, रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, राजेश ठाकुर, प्रदीप बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, अनूप सिंह, सुरेश बैठा, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, ममता देवी, नमन विक्सल कौनगारी, भूषण बाड़ा, श्वेता सिंह, फुरकान अंसारी, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, संजय पांडे, अमूल्य नीरज खलको, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, किशोर साहदेव, गजेंद्र सिंह, सोनाल शांति, अभिलाष साहू, एम. तौसीफ, मंजूर अंसारी, कमल ठाकुर, अभिजीत राज, गुंजन सिंह, नेली नाथन, शांतनु मिश्रा, सुल्तान अहमद खान, बजिंदर सिंह, अजय दुबे, मणि शंकर, प्रदीप तुलस्या, रमा खलको, भीम कुमार, राकेश किरण महतो और कुमार राजा।