द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी, जिसमें राज्य के कई अहम प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट बैठक में कई नीतिगत फैसलों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
