logo

जमशेदपुर के 'डीडी' क्लब में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp_Image_2026-06-28_at_10_25_37_AM.jpeg

जमशेदपुर
स्टील सिटी के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध 'डबल डाउन' (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात पार्टी के दौरान लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि डांस फ्लोर से शुरू हुआ यह विवाद क्लब के बाहर आते ही चाकूबाजी में बदल गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना की पूरी जानकारी 
घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्यूष सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां क्रिटिकल केयर यूनिट में हिमांशु सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह 12 बजे क्लब के अंदर कुछ युवक-युवतियां पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान डांस फ्लोर पर कुछ युवकों द्वारा युवतियों के साथ छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी किये जाने का आरोप है। इसका विरोध किये जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी। क्लब के बाहर चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल
स्थिति बिगड़ने पर क्लब प्रबंधन के बाउंसर्स ने दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया। लेकिन क्लब के बाहर पहुंचते ही विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें हिमांशु सिंह और प्रत्यूष सिंह घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Jamshedpur News Bistupur Jharkhand Crime Breaking News DD Club