logo

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विधायक जयराम महतो, केंद्र सरकार से जल्द बातचीत की अपील

नोोलुमपहक.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डुमरी विधायक जयराम महतो ने देश के प्रख्यात शिक्षाविद् और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर उनके आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपनी बात साझा की है। जयराम महतो ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं और उनका गिरता स्वास्थ्य चिंता का विषय है।


केंद्र सरकार से संवाद स्थापित करने की अपील
अपने पत्र में जयराम महतो ने कहा कि वह सोनम वांगचुक की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस मामले में जल्द संवाद स्थापित कर लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत ही हर समस्या का सबसे प्रभावी समाधान है।


NEET पेपर लीक और छात्रों के भविष्य का उठाया मुद्दा
जयराम महतो ने अपने पत्र में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित पेपर लीक, सॉल्वर गैंग और अन्य अनियमितताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई छात्रों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने छात्रों के हित में पारदर्शी और न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


वांगचुक के जल्द स्वस्थ होने की कामना
विधायक जयराम महतो ने कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी राजनीति से ऊपर है। उन्होंने ईश्वर से सोनम वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस विषय पर सकारात्मक पहल करेगी और शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से समाधान निकालेगी।

Tags - Jairam Mahato Sonam Wangchuk NEET Education Jharkhand