logo

नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, शराब पीने में हुआ विवाद

नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, शराब पीने में हुआ विवाद

सिमडेगाः 
सिमडेगा में शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना जिले के पाकरटांड़ थानाक्षेत्र अंतर्गत केऊंदडीह की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शराब पीने को लेकर ही पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि हत्यारोपी विनोद केरकेट्टा अपने पिता के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बाद पर विवाद हो गया. आक्रोशित होकर विनोद ने पास रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

 

Tags - Simdega Jharkhand Murder Case Crime News Father Son Dispute Alcohol Crime Axe Attack Vinod Kerketta Rural Crime Breaking News India