logo

बहन के घर से लौट रहे बुजुर्ग को स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

jamtara_road_accident.png

जामताड़ा
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम सड़क हादसे में 60 वर्षीय अमीन हेंब्रम की मौत हो गई. अमीन गुरुवार को अपनी बहन के घर बिष्टोपुर गए हुए थे. शाम को वह अपनी साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह छोटा बेवा गांव के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कूटी ने उन्हें सीधी और जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमीन हेंब्रम सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं.

​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद मौके का फायदा उठाकर स्कूटी चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में अमीन हेंब्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया. हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था.
​जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.
 


 

Tags - jamtara Road Accident Ameen Hembram Road Accident Road Accident Ameen Hembram latest jamtara news jamtara news Updates latest jamtara Road Accident news