logo

गढ़वा में छात्रा को बंदूक की नोक पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप, बॉयफ्रेंड और बहनोई पर केस दर्ज

GARWAH_SAMUHIK_DUSHKRAM.jpg

गढ़वा:

गढ़वा में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पहले पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म किया गया. इसके बाद शादी का ढोंग रचकर उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया. जानकारी के अनुसार, पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और पलामू के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसी के बगल के कमरे में पलामू जिले के रहने वाला 18 वर्षीय राहुल चौधरी भी रहता था. आरोप है कि एक दिन छात्रा को अकेला पाकर राहुल ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया. इस घटना से डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई थी.
राहुल और उसके बहनोई ने किया सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, 4 अप्रैल को जब छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके गांव पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर पलामू ले गया. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया. पीड़िता का गंभीर आरोप है कि वहां से वापस ले जाने के बहाने राहुल और उसके बहनोई आलोक ने उसे गांव के समीप तहले नदी के पुल के नीचे ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 
4 सालों से प्रेम संबंध की बात आई सामने
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गहन जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध स्थिति में घेर लिया. ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक राहुल का बहनोई वहां से भागने में सफल रहा. इस मामले पर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में पीड़िता और आरोपी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है और मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. 
 

 

Tags - Garhwa news Jharkhand crime news student gangrape case pistol point rape forced marriage fraud Danda police station Palamu crime collective sexual assault women safety Jharkhand Garhwa police investigation