logo

बहन के लव मैरिज से खफा भाई ने जीजा को मार दी गोली, हालत नाजुक

बहन के लव मैरिज से खफा भाई ने जीजा को मार दी गोली, हालत नाजुक

बलराम, धनबाद:

धनबाद के निरसा थानाक्षेत्र में बुधवार को फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि तालाब में नहा रहे जयप्रकाश बाउरी को उसके साले हेमंत बाउरी ने गोली मारी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर एसएनएमएमसीएच ले गये जहां जयप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक के पिता रवि बाउरी ने बताया कि जयप्रकाश ने हेमंत बाउरी की बहन से लव मैरिज की थी। इस बात से हेमंत खफा था। पिता का आरोप है कि हेमंत ने ही बदले की भावना से जयप्रकाश को गोली मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत पहले ही जयप्रकाश को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा चुका था। 

Tags - Jharkhand NewsDhanbadFiringLove MarriageHonor Killing