logo

पड़ोसी ने जिंदा जलाने की धमकी देकर 25 वर्षीय महिला से किया रेप

पड़ोसी ने जिंदा जलाने की धमकी देकर 25 वर्षीय महिला से किया रेप

द फॉलोअप डेस्कः 
देवीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीया महिला को गांव के ही एक युवक ने जिंदा जलाने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने देवीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसका पति बाहर काम करता है। वह घर में बच्चों के साथ रहती है। 


हंसी-मजाक किया करता था युवक 
महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसके साथ हंसी मजाक हमेशा किया करता था लेकिन वह उसे गंभीरता से नहीं लेती थी। हर बार जाने देती थी, किसी से इसका जिक्र भी नहीं करती थी। उसी का फायदा उठाकर आरोपी शनिवार शाम से लेकर रात तक घर में बच्चों से बातचीत करने का बहाना बनाकर बैठा रहा। उसके बाद महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। 


फरार है आरोपी 
महिला ने विरोध किया तो पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी दी और जबरन दुष्कर्म किया।  पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी घर से फरार है।