द फॉलोअप डेस्क
रांची के पंडरा में सोमवार को 13 लाख की लूट और होटल मैनेजर पर फायरिंग मामले का IG अखिलेश कुमार झा और DIG अनूप बिरथरे ने खुद से जायजा लिया है। इस दौरान IG ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की विस्तार से जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को इस कांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।
अस्पताल में घायल सुमित कुमार से मिले, बहादुरी को सराहा
इसके बाद IG अखिलेश कुमार झा मेडिका अस्पताल पहुंचे। यहां इलाजरत घायल सुमित कुमार से भी मुलाकात की। घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की। इसके बाद झा ने सुमित कुमार की बहादुरी को भी सराहा। जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि सोमवार को रांची-पंडरा के ओटीसी ग्राउंड के पास दोपहर करीब 12:30 बजे तीन अपराधियों ने आशीर्वाद आटा (आईटीसी कंपनी का फ्रेंचाइजी) के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से 13 लाख रुपये लूट लिये थे। वहीं, भागते समय लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सुमित कुमार के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उनकी बांह में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे में है।