logo

16 महीने में 7वीं बार क्रैश हुआ वायुसेना का मिग-21, एक घर पर गिरने से 3 महिलाओं की हुई मौत, पायलट सुरक्षित

1378.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। बीते 16 महीने में 7वीं बार मिग-21 क्रैश हुआ है। हनुमानगढ़ के बहलोल नगर इलाके पर यह फाइटर जेट गिरा। जिससे उस घर में रहने वाली 3 महिलाओं बशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) की मौत हो गई वही, हादसे में सरोज (18, विमला (19) और वीरपाल कौर (32) घायल हुई हैं। मिग-21के क्रैश होने के बाद हुए धमाके से पड़ोस के एक दूसरे मकान की छत गिर गई। इस मकान में रहने वाली महिला को भी चोटें आई हैं। हालांकि, पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। पायलट सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 25 किलोमीटर दूर मिला। बताया जा रहाह  कि उसे मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, उन्हें बेहतर इलाज के लिए सूरतगढ़ भेजा गया है। इधर, घटना को लेकर एयरफोर्स ने कहा, "मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान पायलट को इमरजेंसी सिचुएशन का पता चला, उसने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर पाया, तो उसने विमान से इजेक्ट करने का फैसला किया।  वैसे हादसे की जांच शुरू कर दी गई है

50-50 लाख रुपए मुआवजा राशि की हो रही मांग

हादसे में मारी गईं महिलाओं के परिजनों ने शव को रखकर सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए थे। हालांकि, प्रशासन की आर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है, जबकि नौकरी के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही गई। इधर, सूचना के अनुसार परिजन 50 लाख मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। साथ ही परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया

जानें 16 माह में कब-कब क्रैश हुआ MIG-21
 5 जनवरी 2021: राजस्थान के सूरतगढ़ में हुए हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल हुआ था।


17 मार्च 2021: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास एक मिग-21 बाइसन प्लेन क्रैश हुआ था। जिसमें IAF ग्रुप कैप्टन की घटना में मौत हो गई थी।


20 मई 2021: पंजाब के मोगा में मिग-21 की दुर्घटना हुई। जिसमें पायलट की जान चली गई


25 अगस्त 2021: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 हादसे का शिकार हुआ। जिसमें पायलट खुद को बचाने सफल रहा था।


25 दिसंबर 2021: राजस्थान में ही मिग-21 में बाइसन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट की जान चली गई थी।


28 जुलाई 2022: राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 विमान क्रैश हुआ, दो पायल की मौत हुई थी


8 मई 2023: राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 विमान क्रैश हुआ, पायलट सुरक्षित।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT