logo

पतरातू में भीषण सड़क हादसा, रांची के 2 युवकों की मौत

पतरातू में भीषण सड़क हादसा, रांची के 2 युवकों की मौत

द फॉलोअप डेस्कः
पतरातू के भूरकुंडा में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें  रांची के धुर्वा के रहने वाले 2 युवकों की मौत हो गई है। 2 अन्य लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सोनू ओझा और भोला बिट्टू शामिल है। बासल थानाक्षेत्र के गैगदा हरियाटी टोला के पास यह हादसा हुआ है। घटना रात के 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकरा गई थी जिसके बाद यह हादसा हुआ। 
 

Tags - Patratu News Patratu News Patratu Latest News Patratu Accident