logo

गुमला पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

gumla_giraftar.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

गुमला पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। तत्काल एक टीम का गठन किया गया और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो. शमीउल्लाह अंसारी शामिल है। पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार हुए मो. शमीउल्लाह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Tags - Gumla police loaded pistol two accused arrested SDPO Suresh Prasad Yadav press briefing SP secret information Sisai Durga Mandir illegal weapons suspicious activity criminal intent police team formed suspects apprehended live ammunition recove