logo

महावीर हनुमान और भगवान शिव पार्वती की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा

mahavir2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

श्री महावीर सेवा संस्थान सेक्टर-3 धुर्वा रांची द्वारा महावीर हनुमान, भगवान शिव-पार्वती और राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत अनुष्ठान छह फरवरी से प्रारंभ होगा। छह फरवरी को जल यात्रा एवं मंडप प्रवेश पूजन का विधान संपन्न किया जाएगा। सात फरवरी को पूजन एवं धिवास होगा। आठ फरवरी को भगवानों का पूजन, नगर भ्रमण एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री महावीर सेवा संस्थान द्वारा वृहत अनुष्ठान का कार्यक्रम बनाया गया है। इसकी जोर-शोर से तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है। सेक्टर के सैंकड़ों श्रद्धालु इस प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने में जुट गए हैं। दर्जनों विद्वान पंडितों को अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Tags - Shri Mahavir Seva Sansthan Sector-3 Dhurwa Ranchi Mahavir Hanuman Shiv Parvati Ram Darbar Pran Pratishtha February 8