logo

गोड्डा में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों पर चला विशेष जांच अभियान, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

WhatsApp_Image_2026-05-09_at_3_17_57_PM.jpeg

गोड्डा
विजय कुमार मंडल, मदन महली एवं डॉ. विवेक कुमार द्वारा ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में बिना निबंधन के अवैध रूप से संचालित निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी लैब एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर उनके निबंधन प्रमाण-पत्र, आवश्यक वैधानिक दस्तावेज, चिकित्सकीय मानकों, स्वच्छता व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की गहन जांच की गई। जांच के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई।अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, मदन महली एवं डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी, सुरक्षित एवं मानक अनुरूप बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी अस्पताल, क्लीनिक अथवा स्वास्थ्य संस्थान में उपचार कराने से पहले उसके निबंधन एवं वैधता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, लापरवाही अथवा अवैध संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tags - Thakurgangti Bihar News Health Department Clinic Inspection Illegal Hospitals