logo

अजब-ग़ज़ब : भूत के डर से क्लास छोड़ भागीं छात्राएं, कई स्टूडेंट्स सदमें में...सब कर रहे अलग-अलग दावे

भूत के डर से क्लास छोड़ भागीं छात्राएं, कई स्टूडेंट्स सदमें में...सब कर रहे अलग-अलग दावे

धनबादः
धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अभय सुंदरी गर्ल्स स्कूल में आज एक अजीब घटना घटी। यहां बच्चियां स्कूल में अपनी-अपनी कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर ही रहे थे कि तभी अचानक जोरदार एक आवाज हुई। इसके बाद लड़कियां इधर-उधर भागने लगे और कहने लगे कि भूत आया भूत आया। बच्चे डर से सहम गये। इस बारे में स्कूल स्टाफ कुछ कह रहे हैं,स्थानीय लोग कुछ और ही दावा कर रहे हैं और बच्चे भूत आने का दावा कर रहे हैं।  


पुलिस को भी बुलाया गया
जब बच्चों में अफरा तफरी मच गयी तब पुलिस को बुलाया गया।  छात्राओं को समझाकर वापस क्लास में बैठने को कहा गया, लेकिन छात्राएं वापस लौटने के तैयार नहीं हुईं। कई छात्राएं सदमे में आ गईं। सदमे में आए बच्चों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में धनबाद पुलिस को सूचना दी।

 


अलग-अलग दावे 
कुछ लोगों का कहना है कि परीक्षा को रोकने के लिए ऐसी साजिश की गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्कूल परिसर में दो गुटों में विवाद हुआ था। अचानक शोर होने के कारण दूसरी कक्षा में परीक्षा दे रहीं छात्राएं डर गईं।