logo

गिरिडीह साइबर थाना के इंस्पेक्टर पुनीत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, धनबाद ACB की कार्रवाई

गिरिडीह साइबर थाना के इंस्पेक्टर पुनीत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, धनबाद ACB की कार्रवाई

गिरिडीह:
गिरिडीह से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को गिरिडीह साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी साइबर थाना के गेट के पास से किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि साइबर थाना कांड संख्या 24/26 से जुड़े मामले में कोर्ट में केस डायरी भेजने के एवज में सब-इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर ACB की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने पहले से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि साइबर थाना कांड संख्या 24/26 से जुड़े मामले में कोर्ट में केस डायरी भेजने के एवज में पुनीत कुमार ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की और 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  मामले को लेकर गिरिडीह पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज है।

 

Tags - Giridih News Dhanbad ACB Puneet Kumar Bribe Case Jharkhand Crime