logo

गिरडीह : CCL DAV के छात्र अवि बने कॉमर्स स्टेट टॉपर, 99.4 प्रतिशत अंक हासिल

WhatsApp_Image_2026-05-13_at_7_48_52_PM.jpeg

गिरिडीह
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के छात्र अवि गोयल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए कॉमर्स संकाय में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और स्टेट का नाम रोशन किया है। अवि की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।
क्या है अवि गोयल की सफलता का राज ?
अवि गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लगातार लिखित रिविजन को दिया। उन्होंने कहा कि एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। अवि ने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनना चाहता है और देश की सेवा करना उसका सपना है। उन्होंने कहा कि डीएवी सीसीएल के सभी शिक्षक पढ़ाई के प्रति काफी समर्पित हैं और छात्रों की हर समय मदद करते हैं। बेहतर मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है। 
अवि के पिता डीएवी सीसीएल के प्रिंसिपल 
अवि के पिता एवं डीएवी सीसीएल के प्रिंसिपल ओम प्रकाश गोयल ने पुत्र की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अवि ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी में ही की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अवि की मेहनत और लगन को जाता है। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पूनम गोयल की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर हमेशा विशेष ध्यान दिया। अवि की मां पूनम गोयल ने भी बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन का परिणाम आज सबके सामने है। अवि की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और शुभचिंतकों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags - Girdih State Topper CBSE Girdih Topper State Topper Goyal State Topper Girdih Commerce Topper