logo

गढ़वा के होटलों में छापा, 14 कपल हिरासत में; आपत्तिजनक चीजें मिलीं

hotel_raid.JPG

द फॉलोअप डेस्क 

महानगरों के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहर मे भी देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है। इसके चपेट मे नाबालिग बच्चे-बच्चियां से लेकर युवक और युवतियां भी शामिल है। दरअसल गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली की शहर के कई होटलों मे इन दिनों देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है। जिसके बाद एक होटल मे ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गया। फिर क्या था पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी जिसके बाद एक टीम बनी जिसमे एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शहर के चार होटलों में छापेमारी की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक- युवतियां को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर पकड़ा, जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पूल के पास स्थित एक होटल से तीन जोड़ो को दबोचा गया।

इस तरह कुल 14 जोड़े लड़का -लड़की को पुलिस ने पकड़ा और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। वहीं तीन होटल को सील करते हुए कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। मौके पर एसडीपीओ और एसडीएम ने बताया कि सदर थाने की पुलिस को सुचना मिली थी की शहर के होटलों मे बिना कागजात इंट्री कर के रूम दिया जा रहा है। इसमें पुलिस को संदेह हुआ की कहीं देह व्यापार का मामला तो नहीं जिसके बाद छापेमारी की गई तो तीन होटल से कुल 14 जोड़े लड़का-लड़की बरामद किए गए हैं, जिनमें कुछ नाबालिग हैं जिसकी जांच की जा रही है। वहीं होटल को सील कर दिया गया है और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है इसकी तहकीकात कर हम प्राथमिकी दर्ज करेंगे और आगे की कार्यवाई होगी।

Tags - garhwa human trafficking garhwa police raid underage boys and girls illegal sex trade garhwa sadar police station garhwa hotel raid garhwa special police team operation