रांची:
दुनिया के विकासशील व विकसित देशों के संगठन की बैठक (G-20) का आयोजन रांची में होने जा रहा है। 16-17 फरवरी 2023 और 16-17 मार्च 2023 को इसका आयोजन किया जाएगा। बैठक का स्थल रांची के कोल इंडिया कॉन्फ्रेंस हॉल (Coal India Conference Hall) में है। इस बैठक में जी-20 देशों के 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह पहला मौका होगा जब झारखंड में इस तरह की बैठक होने जा रही है। बैठक को लेकर राजधानी रांची में अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार को देश के जी-20 के निदेशक (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) सहित दो सदस्यीय टीम ने रांची पुलिस मुख्यालय (Ranchi Police Headquarters) में DGP नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha), ADG अभियान संजय आनंदराव लाटकर (Sanjay Anandrao Latkar), IG अभियान अमोल वीणुकांत होमकर (Amol Vinukant Homkar) और SP सुरक्षा शिवानी तिवारी (Shivani Tiwari) सहित अन्य अधिकारियों के साथ जी-20 की टीम ने बातचीत की।

जी-20 के निदेशक ने रांची के अधिकारियों को दी जानकारी
इस दौरान जी-20 के निदेशक व उनके साथ आये अधिकारी ने पावर प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान अधिकारियों ने झारखंड पुलिस के आलाधिकारियों को बताया कि जी-20 देशों के जो प्रतिनिधि रांची में फरवरी और मार्च में आयेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी रहेगी। मिली जानकारी के मुताबिक रांची के होटल रेडिशन ब्लू व होटल ली-लैक सहित अन्य होटलों में जी-20 देशों के प्रतिनिधि ठहरेंगे। इसे लेकर संबंधित होटलों से संपर्क साधा गया है। वर्तमान में इंडोनेशिया में जी-20 शेरपा की बैठक चल रही है। शिखर सम्मेलन नवंबर में बाली में होगा।
रांची में फरवरी और मार्च में आयेंगे प्रतिनिधि
जानकारी के अनुसार इस दौरान जी-20 के निर्देशक व उनके साथ आए अधिकारियों ने पावर प्रेजेंटेशन दिया। अधिकारियों ने रांची पुलिस के आला अधिकारियों को बताया कि जी-20 देशों के लिए प्रतिनिधि रांची में फरवरी और मार्च में आयेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए,इस मुद्दे पर अधिकारियों को बारीकियों की जानकारी दी गई। बता दें कि वर्तमान में इंडोनेशिया में जी-20 शेरपा की बैठक चल रही है। वहीं शिखर सम्मेलन में नवंबर में बाली में होगी।

झारखंड के लिए पहला मौका
भारत जी-20 की बैठक की मेजबानी दिसंबर 2022 में करेगा। इसके लिए देश के 50 शहरों में बैठक होनी है। यह पहला मौका होगा,जब झारखंड में इस तरह की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में जी-20 देशों में भारत के अलावा चीन,जर्मनी,फ्रांस, अर्जेंटीना,ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
क्या है G-20
बता दें कि सामूहिक रूप से G20 वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 फीसदी, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 फीसदी और विश्व जनसंख्या का वन थर्ड भाग है, जो इसे अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच बनाता है। भारत वर्तमान में जी20 ट्रोइका (वर्तमान, पिछली और आने वाली G20 प्रेसिडेंसी) का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।