logo

2 सीट से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तक का सफर, स्थापना दिवस पर BJP नेताओं ने बताया पार्टी का विजन 

bjp0112.jpg

रांची
रांची में आज भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति को लेकर अपनी बातें साझा की। 
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने विचार और सिद्धांतों के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 2 सीटों से शुरू य़ह सफर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुकाम पर है। इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने SIR मुद्दे पर भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, भाजपा घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जारी रखेगी और उन्हें बाहर निकालने का दावा करती है।


बाबूलाल मरांडी ने दिया विचारधारा पर जोर
वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा में कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी आपदा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता सबसे आगे खड़े रहते हैं। मरांडी ने यह भी कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक संदेश को मजबूती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। 

Tags - bjp foundation day ranchi event political statement jharkhand news party workers narendra modi babulal marandi aditya sahu political rally india politics