logo

AFC U-17 WOMEN’S ASIAN CUP 2026 : दिव्यानी लिंडा समेत झारखंड की चार बेटियों का हुआ चयन

divyani.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब कांके चरदी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा का चयन AFC U-17 WOMEN’S ASIAN CUP 2026 QUALIFIERS के लिए किया गया है। उनके साथ झारखंड से गुमला की अनीता और सूरज मुनि, तथा हजारीबाग की अनुष्का कुमारी भी भारतीय टीम में शामिल की गई हैं। आज ये सभी खिलाड़ी मुंबई से भारतीय महिला अंडर-17 टीम के साथ किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) के लिए रवाना हुईं।

दिव्यानी की जीवन यात्रा संघर्ष और प्रेरणा से भरी हुई है। उनके पिता का देहांत हो चुका है, घर जर्जर अवस्था में है, एक भाई बीमार होकर बिस्तर पर है और मां मजदूरी (रेजा का काम) कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। इसके बावजूद दिव्यानी ने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत व लगन के बल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया है। दिव्यानी रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड की रहने वाली हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।

दिव्यानी, अनीता, सूरज मुनि और अनुष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संरक्षक जगदीश सिंह (जग्गू), झारखंड फुटबॉल संघ के सचिव गुलाम रब्बानी, अनवरूल हक उर्फ बबलू, सदमा पंचायत समिति सदस्य रेशमी तिर्की, डॉ. शाहनवाज कुरैशी, समंदर लाल, रमेंद्र कुमार, राणा मिश्रा, नूरूल हक, शकील अहमद, तथा छोटू टोप्पो ने चारों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि ये खिलाड़ी झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद इनकी मेहनत और जज्बा आज पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है।

Tags - AFC U-17 Women's Asian Cup 2026 Qualifiers: Three girls from Jharkhand Hazaribagh and Gumla are also included in the Indian team.