logo

जमशेदपुर : सरयू राय के खिलाफ FIR दर्ज, गलत तरीके से कागजात गायब करवाने का आरोप

सरयू राय के खिलाफ FIR दर्ज, गलत तरीके से कागजात गायब करवाने का आरोप

जमशेदपुरः
निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाने में मामला दर्ज हुआ है। ये  एफआइआर स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के विजय वर्मा  ने दर्ज करवाया है। मामला कोरोना प्रोत्साहन राशि से जुड़ा है। सरयू राय के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत कांड संख्या 105/22 और धारा 409 , 379, 411, 120B, 420 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। 

 

क्या है मामला 
गौरतलब है कि सरयू राय ने कुछ दिन पहले स्वास्थ्यमंत्री बन्ना गुप्ता और उनके मंत्री कोषांग के करीब 60 लोगों को गलत तरीके से कोरोना प्रोत्साहन राशि देने का आरोप लगाया था। सरयू राय की तरफ से कुछ कागजात भी पेश किये गये थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग से अनऑफिसियल तरीके से कागजात गायब करवाए थे। विभाग का आरोप है कि ऐसी सूचनाएं सिर्फ आरटीआई के तहत ही दी जा सकती हैं, लेकिन मामले में किसी तरह की आरटीआई दाखिल नहीं की गई थी। इसलिए यह पूरा मामला ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है।