logo

पाकुड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा, बंगाल में दस्तावेज लंबित हैं तो पावती दें

पाकुड़ में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का खुलासा, बंगाल में दस्तावेज लंबित हैं तो पावती दें

द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand Sir Update:
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है। पाकुड़ के मनिकापाड़ा गांव की एक महिला ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जमा किया था, लेकिन जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। प्रमाण पत्र पर 17 मई को जारी होने की तारीख दर्ज थी, जबकि सत्यापन में पता चला कि उस दिन पोर्टल खुला ही नहीं था और कोई जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साहेबगंज और पाकुड़ जिले में चल रहे SIR कार्यों की समीक्षा की और दस्तावेजों के सत्यापन व मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

नियमित समीक्षा और सत्यापन के बाद ही हटेगा नाम
निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर एसआईआर कार्यों की नियमित समीक्षा इस प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की ओर से ड्राफ्ट मतदाता सूची के संबंधित मतदाताओं को दो बार नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद सुनवाई, घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन और सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के बाद कारणयुक्त अंतिम आदेश पारित करना अनिवार्य होगा।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के आवेदन मिल रहे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले नए युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें ड्राफ्ट मतदाता सूची के मतदाताओं ने संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए थे। उन्होंने कहा कि निर्देश के अनुसार सभी पात्र भारतीय नागरिकों के दस्तावेज सक्षम पदाधिकारी स्तर से नियमानुसार जांच और सत्यापन के बाद ही निर्गत किए जाने हैं।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के आवेदन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
एसआईआर के निरीक्षण के दौरान पाकुड़ के मनिकापाड़ा गांव की एक महिला का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। महिला ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जमा किया था। प्रमाण पत्र पर 17 मई को जारी होने की तारीख दर्ज थी, लेकिन जांच में सामने आया कि उस दिन पोर्टल खुला ही नहीं था और किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद यह तथ्य सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल से भी हो रहा प्रवास
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि निकटवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से कई लोग इस क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऐसे मामलों में भी मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है।
 

Tags - Jharkhand SIRPakur Voter ListFake Birth CertificateK Ravi KumarVoter Verification