logo

झारखंड में नियुक्ति की मांग को लेकर CM आवास पहुंचे 877 चयनित माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी

झारखंड में नियुक्ति की मांग को लेकर CM आवास पहुंचे 877 चयनित माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी

द फॉलोअप डेस्क:
Jharkhand News:
झारखंड में माध्यमिक आचार्य (वर्ग 9 से 12) के चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। अभ्यर्थियों के हाथों में बैनर और पोस्टर थे, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा।

877 अभ्यर्थियों का चयन, अब तक नहीं मिली नियुक्ति
अभ्यर्थियों ने बताया कि माध्यमिक आचार्य के पदों पर चयन प्रक्रिया के तहत 877 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चयनित होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और सभी 877 चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नियुक्ति में और देरी नहीं होनी चाहिए।

सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील
अभ्यर्थियों ने सरकार से एकजुटता और न्यायपूर्ण तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उनका कहना है कि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर चयनित अभ्यर्थियों को उनका अधिकार और सम्मान दे, ताकि वे विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे सकें।

Tags - Jharkhand Teacher RecruitmentMadhyamik AcharyaAppointment DemandSelected CandidatesCM Residence Protest