logo

'हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा',शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट 

'हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा',शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट 

द फॉलोअप डेस्क
हेमंत सोरेन आज तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा। जय झारखंड। बता दें कि यह तस्वीर 31 जनवरी 2024 की है, जिस दिन हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई थी। जब गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल को अपने इस्तीफा सौंपा था। इसके साथ उन्होंने राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन की तस्वीर साझा की है। बता दें कि हेमंत सोरेन शाम 5 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण के साथ ही हेमंत सोरेन ने एक कार्यकाल में दूसरी में राज्य की कमान संभाली है। गौरतलब है कि चंपाई सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज उन्हें शपथ ग्रहण के लिए राजभवन से न्योता भी मिल गया। 

Tags - Hemant sorenHemant soren newsJharkhand political newsHemant soren tweet