logo

महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर जोर, पाकुड़ में मनाया गया महिला दिवस 

486ििा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम के अध्यक्षता में गोकुलपुर स्थित लड्डू बाबू आम बागान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह महेशपुर विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के पुत्री उपासना मरांडी उपस्थित रहे।उन्हें आदिवासी परंपरागत नृत्य गीत एवं मदर नगाड़ा के धूम से पूरे जोर-जोर से स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में जिले भर से आए हुए महिलाएं हिस्सा लिया। 

उपासना मरांडी ने द फॉलो अप टीम से बात करते हुए बताया कि आज का दिन महिला के लिए बहुत ही हम दिन है। माता बहनों का अपना हक के लिए जागरूक करना है तथा अपना समाज को जागरूक के माध्यम से सशक्त बनाना है। उपासना मरांडी यह भी बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला के लिए राज्य में सम्मान देने की काम किया है।चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र में हो,रोजगार के क्षेत्र में हो, जे एस पी एल एस के माध्यम से फूलों झानो योजना हो,चाहे मैया सम्मान योजना हो। आज इस मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महिला दिवस के शुभ अवसर पर धन्यवाद तथा आभार प्रकट करता हूं की बात कही। आज का दिन महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां का जश्न मनाने के साथ-साथ मानवता के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और उनके सशक्तिकरण को समर्पित है।

Tags - International Womens Day Pakur Jharkhand Jharkhand Mukti Morcha Josephina Hembrom Upasana Marandi Stephen Marandi Maheshpur MLA Women Empowerment Jharkhand Women Rights Awareness Tribal Women Celebration Gokulpur Pakur Women Leadership Jharkhan