logo

गुमला : जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने BCCI के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

gumla_amitab_chaudhary.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर बीसीसीआई के पूर्व सचिव व झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अमिताभ चौधरी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों व खिलाड़ियों ने उनके संस्मरण-सम्मान में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।
मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीतेंद्र सिंह ने कहा, "भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ चौधरी ने अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की लाजवाब सौगात दी। झारखंड क्रिकेट को देश में स्थापित करने के साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराए। झारखंड उनके योगदान व पुरुषार्थ को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने राज्य में क्रिकेट के उत्थान के लिए एडीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर खुद को पूरी तरह क्रिकेट को समर्पित कर दिया। पुलिस सेवा में उनकी कुशलता और दक्षता को देखते हुए उन्हें कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। साथ ही उन्होंने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद को भी बखूबी सुशोभित किया।"

शनिवार को उनकी तीसरी बरसी पर संघ के मनोज चौधरी, लाल चंद्रशेखर शाहदेव, भगवान दीक्षित, ओमशंकर सिंह, आयुष अग्रवाल, पुनीत सोनी, सौरभ विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, शशि कुमार, मधु उरांव, विनीत नाग सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags - Amitabg Chaudhary latest Amitabh Chaudhary latest jharkhand News jharkhand updates latest latest updates latest updates jharkhand News Gumla News updates latest Updates latest Gumla news Gumla News Updates latest Gumla Nws Gumla news updates