logo

डिलीवरी बॉय बना लुटेरा: रांची में ज्वेलरी शॉप में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार 

rnc_लुट.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम लगभग 06:30 बजे हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटपाट का खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है। 24 घंटे के भी भीतर ही रांची पुलिस ने लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार सहित दबोचा है। इस पूरे लूटकांड का खुलासा करते हुए रांची के सिटी SP पारस राणा ने बताया कि इस वारदात में शामिल गिरिडीह जिले के आशुतोष कुमार और महेश कुमार के साथ ही जमुई (बिहार) के निवासी सिराज अंसारी को रांची से ही गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट के सभी जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए गए हैं।

वहीं सिटी SP ने आगे यह बताया कि लूटकांड में शामिल अपराधी रांची में डिलीवरी बॉय का काम किया करता था। लेकिन इस काम से ज्यादा प्रॉफिट नही होने के कारण इन्होंने लूट की योजना बनाई और मोरहाबादी इलाके के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। इन तीनो अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद जब इनसे पूछताछ किया गया तो इन्होंने बताया कि इनकी मुलाकात जेल में हुई थी, दरअसल इन तीनों अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। जेल से छूटने के बाद इन्होंने इस कांड को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके साथ ही इन अपराधियों द्वारा लूटकांड के दौरान जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था उसे भी बरामद किया गया है। जिससे अपराधी पहले डिलीवरी का काम करता था।

Tags - ranchi robbery case preeti jewellers robbery bariyatu police station ranchi ranchi police action delivery boy turned robber ranchi crime news jharkhand crime update city sp paras rana