logo

बड़ी खबर : प्रशांत बोस की मौत

प्रशांत बोस की मौत

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बड़े माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन हो गया है। सुबह 6 बजे उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके बाद उनको आनन-फानन में रिम्स लाया गया। जहां 10 बजे उनका निधन हो गयावे रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद थे। पांच साल  पहले प्रशांत बोस को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 2021 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। उनकी उम्र 75 साल से ज्यादा थी। 12 नवंबर 2021 को उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ उनको गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उनपर 1 करोड़ का इनाम था। प्रशांत बोस भाकपा माओवादी की केंद्रीय समिति और पोलित ब्योरो के सदस्य थे।