logo

Ranchi : DC और SSP ने किया झंडोत्तोलन, कहा- भारत को जगत गुरू बनाने के लिए करना होगा प्रयास

DC और SSP ने किया झंडोत्तोलन, कहा- भारत को जगत गुरू बनाने के लिए करना होगा प्रयास


रांचीः 

समाहरणालय परिसर में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आज झंडोत्तोलन किया। मौके पर एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी विशाल सागर भी उपस्थित थे। डीसी ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का नतीजा है कि हम आज आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमें ऐसा कार्य करना चाहिए कि भारत को जगत गुरू बनाने का प्रयास करें।


एसएसपी ने फहराया झंडा 
इधर कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन में एसएसपी किशोर कौशल ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने परेड का निरक्षण किया। झंडे को सलामी दी। एसएसपी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। मौके पर रांची पुलिस की तरफ से परेड में शामिल पुलिस पधाधिकारी को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया।