द फॉलोअप डेस्क, रांची
बालू, गिट्टी, मोरम, मिट्टी जैसे लघु खनिजों की रॉयल्टी में की गयी बढोत्तरी और नियमों में फेरबदल को लेकर 27 नवंबर को राज्य भर के ठेकेदार मोरहाबादी में जुटेंगे। झारखंड कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के संयोजक राकेश चौधरी ने बताया कि 27 नवंबर को दिन के 11 बजे से मोरहाबादी स्थित मंगलम गार्डेन BANQUTE हॉल में संवेदकों की बैठक होगी। इस बैठक में झारखंड के हर जिले से हजारों की संख्या में ठेकेदार भाग लेंगे। बैठक में रॉयल्टी के नियमों और शर्तों में किए गए फेरबदल से हो रही परेशानी और नुकसान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी की शर्तों और दरों में हुए बदलाव से ठेकेदार परेशान हैं। उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई अन्य तरह की समस्याएं हैं, जिसका राज्य के विकास में सहयोग कर रहे संवेदक निदान चाहते हैं।
.jpeg)