logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा गांव पहुंचे, चाचा जगदीश सोरेन को दी अंतिम विदाई

hemant332.jpg

रांची 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अंतिम यात्रा तथा अन्त्येष्टि संस्कार में भी शामिल हुए। स्वर्गीय जगदीश सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा थे और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे। उनका निधन 17 मई 2025 को हुआ था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest